


भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी सोमवार को भाजपा मुख्यालय में दोपहर 1:30 बजे अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। जोशी दिल्ली अपने निवास से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर गुरुग्राम पहुंच चुके हैं।
वहां पर उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया अब वे कुछ देर में शाजापुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे जहां पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
सीपी जोशी का काफिला पहुंचा शाहजहांपुर, केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी है साथ।