Saturday, 29 August 2026

महावीर जयंती 3 अप्रैल को, टोंक जैन नसिया में अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया


महावीर जयंती 3 अप्रैल को, टोंक जैन नसिया में अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया

श्री दिगंबर जैन नसिया में जैनधर्म के दूसरे तीर्थंकर अजीतनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक पर्व आचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज के परम प्रभाव शिष्य सुश्रुत सागर जी महाराज के  ससंघ सानिध्य में रविवार को प्रातः काल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि प्रातः कालीन बेला में अभिषेक,शांतिधारा के पश्चात श्रद्धालुओं ने अजीतनाथ भगवान की पूजा अर्चना करके निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण लड्डू चढ़ाया । कार्यक्रम में  समाज के श्यामलाल जैन ,वीरेंद्र संघी,ज्ञानचंद टोरडी महावीर दाखीया, सुरेंद्र अजमेरा,अनिल ट्रांसपोर्ट, मुकेश बरवास,अंकुर पाटनी रिंकू बोरदा , ओम मोहम्मद , ओम आड़रा आदि लोग उपस्थित थे। 

समाज के मंत्री धर्मेंद्र जैन पासरोटियां ने बताया कि सत्य और अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव 3 अप्रैल को  जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा । जिसमें जैन नसिया से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो घंटाघर पर पहुंचेगी जहां पर हाउसिंग बोर्ड एवं पुरानी टोंक की प्रभातफेरी के साथ संगम होगा जहां से शोभायात्रा के रूप में अहिंसा सर्किल पहुंचेगी। महावीर जयंती  पर्व को लेकर पूरे जिले भर में तैयारियां की जा रही है।




    Previous
    Next

    Related Posts