Saturday, 29 August 2026

मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से कांग्रेसी डरने वाले नही: महेश शर्मा


मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से कांग्रेसी डरने वाले नही:  महेश शर्मा

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रविवार को गांधी पार्क टोंक में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से  विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया।   

विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र की  मोदी सरकार अडानी मुद्दे को दबाने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी आदि देश के सामने ज्वंलत मुद्दे है। राहुल गांधी के लोकसभा रद्द किये जाना बिल्कुल अलोकतांत्रिक है। मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से हम कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। हम संसद से सडक़ तक संघर्ष करेगें। 

जिला प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, किशन फगोडिया, महावीर तोगड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, हंसराज फागणा उपाध्यक्ष सरपंच संघ, धर्मेन्द्र सालोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, कैलाशी देवी मीणा, बजरंग लाल वर्मा, विनोद पुजारी देवली शहर अध्यक्ष, रामप्रसाद साहू टोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष,  रामदेव बैरवा मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष, शंकर चौधरी निवाई ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व चैयरमैन मालपुरा आशा नामा, डीआर छोगालाल गुर्जर, हंसराज चौधरी, फौजू मीणा, पार्षद रामदेव गुर्जर, मुराद गांधी, शबाना खान सेवादल, शिवजीराम मीणा, हरकचंद गोलेछा, मोहनलाल मीणा, प्रकाश बैरवा, मासूम अली, अजीज कुरैशी, गिर्राज सेन, सुदामा चौधरी, रामबाबू चौधरी, पिंटू बैरवा, देवनारायण गुर्जर, पारस पहाड़ी निवाई शहर अध्यक्ष, रामगोपाल मीणा पीपलू, कमरूद्दीन उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष, महादेव मीणा देवली ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश खटाना, घांसी बैरवा, मूलचंद बैरवा, तुलसीराम चावला, इरशाद खान सेवादल, सै. मेहमूद शाह, मणीन्द्र लोदी, आमिर फारूख, गिर्राज प्रसाद भरनी, रामराज मीणा, हंसराज मीणा, गोपाल जाट, गोपाल गुर्जर, रोनित जैन, इम्तियाज खान, बाबूलाल वर्मा, रमेश महावर, इमरान पहलवान, जगदीश बैरवा, रामअवतार टांक, धनराज गोवरपुरा, विक्रम गुर्जर, देवराज छान, राजेन्द्र गुर्जर, देवलाल गुर्जर, राधेश्याम मिरोठा उनियारा, आकाश बैरवा, लियाकत अली, शेलेष गुर्जर, राजेन्द्र बोकण, मुकेश गुर्जर सरपंच घांस, सुरेश गुर्जर चन्दलाई, धनराज मीणा, रामप्रसाद चौपड़ा, जगदीश चौधरी, रामअवतार प्रजापत, हनुमान गुर्जर, सूरज गुर्जर, कमलेश चावला, पार्षद रामलाल सेनीवाल, विनोद लांबा, विजय सिंह गुर्जर, कमल कुमार जैन, जावेद चिश्ती, जहूरउद्दीन टोड़ा, अरविन्द सिंगोदिया, दिनदयाल सिंह, मोतीलाल बैरवा, राजेश किराड़, शकीलुरहमान, सत्यनारायण प्रजापत, काशीराम चौधरी, एम. इसलाम पार्षद टोड़ा, कलीम अहमद टोड़ा, कप्तान सिंह मीणा, शिवदयाल पंवार, नसीम अंसारी, भरत कुमार पार्षद, नरेन्द्र फुलवारिया पार्षद, शंकर गुर्जर, मो. शकील राशन डीलर संघ, गोविन्द राज चौधरी, बन्ना लाल गुर्जर, देवहंस, इमरान अली देशवाली टोड़ा, धर्मप्रकाश शर्मा, नवराज गोला, रघु राज मीणा पार्षद उनियारा, सोकत अली सेवादल, सुरेन्द्र रैगर, रतन पटेल, अकबर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह में भाग लिया।

Previous
Next

Related Posts