Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे जोशी के पदभार में वर्चुअली भाग लेंगी, पीताम्बरा पीठ,दतिया विशेष पूजा अर्चना के चलते नहीं आएंगी, बेटे सांसद दुष्यंत को हिस्सा लेने के लिए जयपुर भेजा

पूर्व सीएम राजे जोशी के पदभार में वर्चुअली भाग लेंगी,  पीताम्बरा पीठ,दतिया विशेष पूजा अर्चना  के चलते नहीं  आएंगी,  बेटे सांसद दुष्यंत को हिस्सा लेने के लिए जयपुर भेजा

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगी। उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को विमान से सुबह जयपुर भेजा हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजे हमेशा नवरात्रि में 9 दिन तक पीताम्बरा पीठ,दतिया (मध्यप्रदेश) में माँ पीताम्बरा की विशेष पूजा अर्चना करती हैं। इस बार भी इन नवरात्रों में 9 दिन के लिए उनकी नियमित पूजा अर्चना चल रही है।इसी वजह से वे जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को वर्चुअली सम्बोधित करेंगी और उनको शुभकामनाएँ देंगी।

    Previous
    Next

    Related Posts