


अखिल भारतीय राज्य नागरिक एवं प्रशासनिक सेवा महासंघ की एचसीएम रीपा में हुई आम सभा में राजस्थान प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव बजाड को महासंघ का निर्विरोध चुना गया।
रविवार को जयपुर के रीपा में आयोजित आम सभा में 18 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस आमसभा में उन्हें सर्वसम्मति से अखिल भारतीय राज्य नागरिक एवं प्रशासनिक सेवा महासंघ का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव बजाड ने इस अवसर पर कहा कि यह निश्चित तौर पर जीवन तो चुनौती भरा कार्य है लेकिन सभी के सहयोग से मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और महासंघ के लिए कार्य कर अधिकारियों की समस्याओं के समाधान की पूरी कोशिश करूंगा।
उन्होंने कहा कि संघ में काम करते हुए इन चुनौतियों का मुकाबला भी करना है और हमारे दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन हो इसके लिए मैं हमेशा सबके सहयोग का आशा करता हूं ।
उन्होंने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व के पदाधिकारी हमारे संरक्षक के रूप में काम करेंगे और उनका मार्गदर्शन हमें भविष्य में भी मिलता रहेगा।