


राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में अलवर नगर परिषद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकल्प सत्याग्रह किया। यहां कांग्रेस नेता मुंह पर ताले लगाकर बैठे हैं।
इस दौरान सत्याग्रह में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, अलवर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रासहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ने धरना दिया।