Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ,राजघाट पर और जयपुर में भी कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह शुरू


राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ,राजघाट पर और जयपुर में भी कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह शुरू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को राजघाट पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ  संकल्प सत्याग्रह शुरू किया। राष्ट्रीय अध्यक्षअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी सहित नेता और कार्यकर्ता दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह  कर रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का यहां आना जारी है।

प्रदेश कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा से रद्द करने के विरोध में रविवार को सत्याग्रह शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कार्यकर्ता  संकल्प सत्याग्रह कर रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे चलेगा।

Previous
Next

Related Posts