Saturday, 29 August 2026

ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट वाराणसी में 26 से, राजस्थान पुरुष और महिला कैरम की टीम पहुंची


ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट वाराणसी में 26 से, राजस्थान पुरुष और महिला कैरम की टीम पहुंची

ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट वाराणसी में 26 से 29 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें राजस्थान कैरम की टीम भाग लेगी।

राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रमजान महीने में रोजेदारों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की कैरम टीम में परिवर्तन किया गया है। अब पुरुष टीम इस प्रकार होगी पवन कुमार सेठी, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार भार्गव और गौतम पंवार। टीम के मैनेजर गणेश नारायण होंगे।

सूरज खत्री के अनुसार महिला टीम इस प्रकार होगी। श्रीमती अनीता बागड़ी, प्रोफ़ेसर डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, नीता कोठारी और अदिति कोठारी। महिला टीम के मैनेजर प्रवीण कोठारी होंगे। दोनों टीमें आज वाराणसी के लिए रवाना हो गई है।




Previous
Next

Related Posts