Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 27 मार्च को करेंगे पदभार ग्रहण, स्वागत की तैयारियों को लेकर रहाटकर और चंद्रशेखर में ली पदाधिकारियों की बैठक


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 27 मार्च को करेंगे पदभार ग्रहण, स्वागत की तैयारियों को लेकर रहाटकर और चंद्रशेखर में ली पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के पदभार ग्रहण को लेकर प्रदेश की सह प्रभारी विजया रहाटकर और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों  बैठक ली।  

बैठक में प्रदेश सह प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी, सांसद घनश्याम तिवारी, विधायक कालीचरण सराफ , अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत, मोहनलाल गुप्ता,जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ,रामानंद गुर्जर, महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावत, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा और स्वागत व्यवस्था की टोली के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्वागत की तैयारियों को लेकर स्थान और स्वागत मार्गो का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्वागत में अलग-अलग विधानसभावार जिम्मेदारियां दी गई। 

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी प्रातः 7.00 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाहजहांपुर बॉर्डर पर स्वागत कार्यक्रम मण्डावर विधानसभा, नीमराणा व बहरोड में बहरोड विधानसभा, कोटपूतली में कोटपूतली विधानसभा, विराट नगर में विराटनगर विधानसभा, पावटा और शाहपुरा में शाहपुरा विधानसभा, चंदवाजी व आमेर में चौमूं, जमवारागढ़ और आमेर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 

जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी में किशनपोल -हवामहल विधानसभा, ट्रांसपोर्ट नगर चैराहा में आदर्श नगर और बस्सी विधानसभा, धर्मसिंह सर्किल में मालवीय नगर विधानसभा, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल में सिविल लाईन्स, विधाधर नगर, सांगानेर, झोटवाडा द्वारा निम्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम भाजपा द्वारा आयोजित होंगे। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर स्वागत की तैयारियों को लेकर बगरू, चाकसू, दूदू, फुलेरा विधानसभाओं को जिम्मेदारी दी गई है, सभी मोर्चा द्वारा स्टेच्यू सर्किल से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक भव्य स्वागत का कार्यक्रम होगा। 

उन्होंने बताया कि स्वागत की तैयारियों को लेकर जयपुर शहर के 150 वार्डो की बैठक हो चुकी है साथ ही विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्वागत की जिम्मेदारियों को अलग-अलग विधानसभावार की दी गई है। नव नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को लेकर संपूर्ण राजस्थान के कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। 




Previous
Next

Related Posts