

शुक्रवार को सेना की दो मिसाइलें मिस फायर होकर जैसलमेर जिले के पोकरण इलाके में अजासर और सत्याया- ताड़ाना गांव की सरहद पर अचानक तेज धमाके के साथ अलग-अलग खेतों में आ गिरी । मिसाइलें गिरने से वहां हड़कंप मच गया।
सूचना पर बाद पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत सहित नाचना थानाधिकारी अजीतसिंह चंपावत पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सेना के अधिकारियों को सूचना देने के बाद उन्होंने वहां पहुंचकर मौका मुआयना किया। उसके बाद जहां मिसाइलों का मलबा गिरा उस इलाके को घेरकर सेना के अधिकारियों ने उसकी पूरी जांच की।