Saturday, 29 August 2026

कृषि आदान विक्रेताओं को कृषि का तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है : यादव


कृषि आदान विक्रेताओं को कृषि का तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है : यादव

राष्ट्रीय कृषि प्रसार शिक्षा एवं प्रबन्ध संस्थान हैदराबाद के तत्वावधान में कृषि आॅडिटोरियम में शुक्रवार को कृषि आदान विक्रेताओं के देशी डिप्लोमा का उद्घाटन राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान जयपुर के निदेशक ईश्वर लाल यादव ने किया।

उपनिदेशक कृषि शस्य एवं सह निदेशक रतन लाल मीणा ने बताया कि राज्य कृषि संस्थान के निदेशक ईश्वर लाल यादव ने एक वर्षिय कृषि आदान विक्रेताओं के उद्घाटन सत्र में कहा कि  कृषि की नवीनतम तकनीकी, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं कृषि आदानों के व्यापार से  सम्बन्धित कानूनों की जानकारी देकर दक्ष किया जाता है, कृषि आदान विक्रेताओं को कृषि का तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है जिसके माध्यम से  पौधो में लगने वाले कीट एवं व्याधि के निदान के लिए कृषि विभाग द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार सही दवा किसानों को उपलब्ध करा सकेगें।

संयुक्त निदेशक केके मंगल ने कहा कि राज्य के जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्दों,कृषि अनुसंधान केन्दों, कृषि महाविद्यालयों, परियोजना निदेशक आत्मा के कार्यालय द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है, तत्पश्चात कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा बीज, कीटनाशी एवं उर्वरक का लाईसेन्स विभाग की और से जारी किया जाता है।

कृषि अनुसंधान अधिकारी राजेश कुमार जाट ने कहा कि प्रशिक्षण 80 विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं 8 क्षेत्र भ्रमण करवाये जायेगें। इस अवसर पर सहायक निदेशक रामपाल शर्मा, सहायक निदेशक प्रशिक्षण किशन घांसल, कृषि अधिकारी कजोड मल गुर्जर, कृषि अधिकारी फसल रिपुदमनसिंह, कृषि अधिकारी प्रशिक्षण मुकेश कुमार जाट, कृषि पर्यवेक्षक संजय अरोडा, पाठयक्रम निदेशक भंवरसिंह हाडा सहित अनेक प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।




    Previous
    Next

    Related Posts