Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के नेताओं को अंग्रेज भी नहीं डरा सके तो मोदी सरकार सत्य की आवाज को कैसे दबा सकती है: रंधावा


कांग्रेस के नेताओं को अंग्रेज भी नहीं डरा सके तो मोदी सरकार सत्य की आवाज को कैसे दबा सकती है:  रंधावा

एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने कहा कि राहुल गाँधी की सत्य की लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गाँधी बनकर केन्द्र की मोदी सरकार से टकराएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को तो अंग्रेज भी नहीं डरा सके  तो भाजपा की केन्द्र सरकार भी कांग्रेस नेताओं की आवाज को नहीं दबा सकेगी। 

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में जयपुर में शुक्रवार को सिविल लाइन पर राजभवन का घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देश और प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा जैसी फासीवादी ताकतों से लडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए केन्द्र की सत्ता से फासीवादी मोदी सरकार को हटाना जरूरी है, इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले लम्बे संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं तथा संकल्प लें कि जब तक केन्द्र से मोदी सरकार का सफाया ना हो जाएं चैन से नहीं बैठेंगे। 

न झुके हैं, ना झुकेंगे, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे : गोविन्द सिंह डोटासरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात् इस तरह लोकतंत्र विरोधी कार्य पहली बार मोदी सरकार के शासन में हुआ है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी उस कांग्रेस पार्टी के नेता है जिसके महान नेताओं ने बड़ी से बड़ी कुर्बानियाँ देकर ना सिर्फ देश को आजाद करवाया बल्कि देश में लोकतंत्र को कायम रखा। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी देश के लिए जीवन का बलिदान देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गाँधी के पोते तथा देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्व. राजीव गाँधी के पुत्र है जो मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के समक्ष कभी नहीं झुकेंगे। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की फासीवादी दमनकारी नीतियों का विरोध सदन एवं सडक़ पर किया जाकर मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गाँधी के समर्थन में संघर्ष करेगा तथा मोदी सरकार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए जेल कम पड़ जाएंगे। 

डोटासरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गाँधी द्वारा सत्य के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में शामिल होने के लिए कमर कस ले तथा किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस के कार्यकर्ता ना सिर्फ सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गाँधी को सत्य बोलने से कोई नहीं रोक सकता, कांग्रेस कार्यकर्ता श्री राहुल गाँधी के नेतृत्व में आम जनता के अधिकारों के लिए केन्द्र की फासीवादी मोदी सरकार के विरूद्ध संघर्ष जारी रखेंगे तथा 2024 में मोदी सरकार को केन्द्र की सत्ता से हटाएंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला, डॉ. चन्द्रभान, एआईसीसी के गुजरात प्रभारी विधायक डॉ. रघु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इन्दौरा,  जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, राहत मंत्री गोविन्द राम मेघवाल,  खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,  उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत,  राजस्व मंत्री रामलाल जाट,  खेल राज्यमंत्रीअशोक चांदना,  सरकारी उप सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायकगण नरेन्द्र बुडानिया, श्रीमती कृष्णा पूनियां, रोहित बोहरा, आलोक बेनीवाल, श्रीमती गंगा देवी, गोपाल मीणा, सुरेश मोदी, चेतन डूडी, अमीन कागजी, बाबूलाल नागर, पूर्व सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव, नमोनारायण मीणा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवालमौजूद रहे। 

कांग्रेस के प्रदर्शन में उपाध्यक्ष श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, सचिव ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां, जसवंत गुर्जर, राजेन्द्र यादव, देशराज मीणा, प्रशान्त सहदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, ललित यादव, प्रवक्ता आरसी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, निगम/बोर्ड के चेयरमेन बृजकिशोर शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, मुमताज मसीह, आरटीडीसी के चेयरमैनधर्मेन्द्र सिंह राठौड़,  वक्त बोर्ड के अध्यक्षडॉ. खानू खाँ बुधवाली, पवन गोदारा, डूंगरराम गेदर, महावीर सोगानी, किशनलाल जैदिया, मदनगोपाल मेघवाल, श्रीमती उर्मिला योगी, उमाशंकर शर्मा,  युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा, आरसीए चेयरमेन वैभव गहलोत, बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, सुशील शर्मा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता गठाला, रविन्द्र त्यागी, जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व विधायक दिलीप चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी विद्याधर सिंह चौधरी, जयपुर हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, जयपुर उप जिला प्रमुख मोहन डागर, हरसहाय यादव, कुलदीप सिंह पूनियां, चर्तुभुज यादव, सत्येन्द्र सिंह राघव, विक्रम सिंह शेखावत, श्रीमती रूक्षमणी कुमारी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Previous
Next

Related Posts