Saturday, 29 August 2026

धनबाद एयरपोर्ट के पास बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत में जाकर घुसा, 2 लोग घायल


धनबाद एयरपोर्ट के पास बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत में जाकर घुसा, 2 लोग घायल

झारखंड के धनबाद एयरपोर्ट पर बनी बरवाअड्डा हवाई पट्टी गुरुवार को ब्लेंडर ने शाम 5:00 बजे उड़ान भरी थी और तकनीकी खराबी के चलते वह बिरसा मुंडा पार्क के पास एक मकान की छत पर जा गिरा। इस हादसे में पायलट और ग्लाइडर में बैठा पैसेंजर घायल हो गया। 

गुरुवार को ग्लाइडर शाम करीब साढ़े 5 बजे बरवा अड्डा हवाई पट्टी उड़ान भरते ही 1 मिनट 16 सेकेंड के बाद ही ग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया। जिस घर पर ये ग्लाइडर गिरता है उस घर के लोगों की आवाजें सुनाई देती हैं।

ग्लाइडर शहर के ऊपर चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी की वजह से ग्लाइडर बेकाबू होकर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा गिरा। इससे ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें सवार पायलट और एक पैसेंजर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।




    Previous
    Next

    Related Posts