


9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में ये सभी 349 मामले कोरोना वायरस सामने आए हैं। 8 राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान कोरोना वायरस एक बार फिर से फैल रहा है। देश के महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक 105 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 61 और गुजरात में 54 मामले मिले हैं। आईएनएसएसीओजी के डाटा अनुसार कोरोनावायरस वेरिएंट एक्सबीबी.1.16 के 349 मामले दर्ज किए गए हैं।
मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि दुनिया कोरोना से मुक्त नहीं हुई है। अभी भी सतर्कता बरतनी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि भीड़.भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना है। जैसे हमने पहले कोरोना की लड़ाई लड़ी थी वैसे ही फिर से लड़ना है, फिलहाल लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि विश्व में कोविड के 94 हजार नए मामले दिन के आए हैं। अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं। यूएसए से विश्व का 19 प्रतिशत , रूस से 12 प्रतिशत और हमारे देश से विश्व के 1 प्रतिशत मामले आ रहे हैं। बीते 24 घंटें में 1300 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए हैं।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को सबसे ज्यादा मामला दर्ज किए गए। बीते 24 घंटें में गुरुवार को देश में 1300 नए कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोनावायरस से तीन लोगों की मौत भी हुई है। देश में फिलहाल कोविड के 7 हजार 605 सक्रिय मामले हैं। अब तक कोविड की वजह से मौत का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 816 पहुंच चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जिन आठ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं । इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान राज्य शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से इन राज्यों को लिखा था कि, उन्हें क्या कार्रवाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति बनी रही तो निश्चित तौर पर कुछ कड़े कदम भी उठाने पड़ सकते हैं।