


बलदेव नगर विकास समिति पंचशील की बुधवार को आयोजित आम सभा में समिति के चुनाव सर्वसम्मति से कराए गए। चुनाव में एडवोकेट भोमराज गुर्जर अध्यक्ष, इंदु शर्मा सचिव और रेखा ओझा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस मौके पर पर समिति का होली स्नेह मिलन आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम अजमेर के द्वारा समिति को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए प्रथम स्थान पाने के लिए समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीऔर नगर निगम की ओर से प्राप्त प्रोत्साहन पत्र समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट भोमराज गुर्जर और पदाधिकारियों को प्रदान किया । समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट भोमराज गुर्जर ने समिति के चुनाव सर्वसम्मति से कराए जाने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि समिति के सभी पदाधिकारी सभी की राय और आपसी सहमति से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से समिति के सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र का विकास कराएंगे।