Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने भरतपुर पहुंचकर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग के भाई राजेंद्र गर्ग को दी श्रद्धांजलि


सीएम गहलोत ने भरतपुर पहुंचकर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग के भाई राजेंद्र गर्ग को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को भरतपुर में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के निवास पर पहुंचकर उनके भाई राजेन्द्र गर्ग के देहांत पर शोक प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने स्व. राजेन्द्र गर्ग की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना, पूर्व सांसद पं. रामकिशन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे

    Previous
    Next

    Related Posts