


भाजपा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान, दिल्ली बिहार और उड़ीसा 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। गुरुवार को चित्तौड़ के सांसद सीपी जोशी को राजस्थान का,ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्षबनाया है।
राजस्थान में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और दिल्ली और बिहार में वर्ष 2025 और ओडिशा में वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी चीज को मध्य नजर रखते हुए चारों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं।