


चित्तौड़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा के प्रभारी और संगठन महामंत्री सांसद अरुण सिंह ने बुधवार को दिल्ली में फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
शुभकामना देने वालों में पाली से भाजपा सांसद पी पी चौधरी और धौलपुर के सांसद मनोज राजोरिया ने भी बधाई दी।