


चित्तौड़ से भाजपा सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने जोशी की नियुक्ति के आदेश जारी किए।
शैक्षणिक योग्यता:बी.कॉम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान से शिक्षा प्राप्तउपाध्यक्ष-छात्र संघ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़,1994-95 और 1995-96; जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य करते हुए। वर्ष 2000-05 में अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र के विकास के लिए 2005-10 के दौरान उप-प्रधान, भदेसर पंचायत समिति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यूवा मोर्चा अध्यक्ष रहे और वर्तमान मे प्रदेश उपाध्यक्ष रहे ।