Saturday, 29 August 2026

सीआईडी सीबी के नव चयनित 52 कॉन्स्टेबल को 2 साल की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्ति


सीआईडी सीबी के नव चयनित 52 कॉन्स्टेबल को 2 साल की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्ति

कॉन्स्टेबल भर्ती वर्ष 2021 में सीआईडी सीबी राजस्थान जयपुर में विज्ञापित कांस्टेबल सामान्य के 46 तथा चालक के 7 पदों की पूर्ति के लिए विभिन्न चरणों में आयोजित की गई अलग-अलग परीक्षाओं में सफल 45 कांस्टेबल और 7 चालक को 2 साल की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्ति मिली है।

एसपी प्रशासन एवं पीआरसी गोरधन लाल सौंकरिया ने बताया कि यह नियुक्ति राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम और राजस्थान सेवा नियम तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं शर्तों के अध्यधीन रहेगी। परिवीक्षा अवधि के दौरान 2 साल तक 14600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 

इन्हें प्रोबेशनर अवधि के दौरान स्थिर पारिश्रमिक के अलावा मंहगाई भत्ता, विशेष वेतन, मकान किराया भत्ता, वाहन भत्ता बोनस और अन्य किसी प्रकार के भत्ते देय नहीं होंगे। इस अवधि को सेवा अवधि में वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए गणना योग्य नहीं माना जाएगा, साथ ही सामान्य प्रावधाई निधि आदि की कटौती नियमानुसार होगी।

यह नियुक्ति कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2021 सीआईडी सीबी में कोर्ट में दायर रिटो के अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगी। परिवीक्षा अवधि में इनकी सेवा संतोषजनक नहीं पाई या किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों में सम्मिलित होना पाये जाने पर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।





    Previous
    Next

    Related Posts