


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरपीए में श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया । उन्होंने ओवर-ऑल बेस्ट कृष्णराज जांगिड़, बेस्ट इन आउटडोर कृष्णराज जांगिड़, बेस्ट इन फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन मेघा गोयल, बेस्ट इन इंडोर मीनाक्षी को पुरस्कार प्रदान किया।
कृष्णराज के नेतृत्व में परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शपथ ग्रहण एवं शस्त्र शपथ भी ली गयी तथा पाईप बैंड द्वारा बैंड डिसप्ले किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह सोढा एवं राजेन्द्र नैन को राष्ट्रपति पुलिस पदक, अमीन हसन, संत लाल मीणा, ओमप्रकाश वर्मा, विनय कुमार व्यास, हनुमान प्रसाद, दशरथ सिंह, श्रीमती जोगेंद्र कौर, गिरधारी लाल शर्मा, मुरार खां, भूरीलाल, कंवर लाल बिश्नोई, मदा राम, गजबी लाल, मुश्ताक कुरैशी तथा शकरू खां को पुलिस पदक प्रदान किया।
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राजस्थान पुलिस के सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 53 में 35 अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। उन्होंने आरपीए की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया एवं पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रावधानों के लिये सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव गृह आनन्द कुमार, डीजी साईबर क्राइम डॉ रवि मेहरड़ा, एडीजी क्राइम दिनेश एम एन सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे।