Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत और उनकी धर्म पत्नी सुनीता गहलोत ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना


सीएम गहलोत और उनकी धर्म पत्नी सुनीता गहलोत ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी धर्म पत्नी सुनीता गहलोतने बुधवार को चैत्र नवरात्र स्थापना पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में पूजन कार्यक्रम में सपरिवार भाग लिया। 

सीएम गहलोत ने हवन में आहुति दी और माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत पुत्र वधू के साथ ही मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।




    Previous
    Next

    Related Posts