


उदयपुर जिले की मावली तहसील के खेमपुर गांव का चौथी कक्षा का छात्र अर्जुन गाडरी पूरे प्रदेश में चर्चित हो गया है। उसने राजस्थान में नए घोषित 19 जिलों सहित सभी 50 जिलों के नाम वीडियो पर नॉनस्टॉप सुनाए, उसके बाद वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक भी पहुंच गया। सीएम इतना खुश हुए कि उन्होंने मंगलवार को वीडियो कॉल पर बच्चे से बात की।
बच्चे ने नॉनस्टॉप नाम सुनाए तो सीएम ने फिर से शाबासी दी। सीएम ने एसडीएम मावली श्रीकांत व्यास से बच्चे के परिवार की स्थिति जानी। सीएम ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की है।