Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट की नाराजगी और निर्देश के बाद जेएलएन रोड खोला


हाईकोर्ट की नाराजगी और निर्देश के बाद जेएलएन रोड खोला

जेएलएन रोड़ बंद करने को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट ने आनंद श्रीवास्तव और मे यातायात एसपी प्रहलाद कृष्णिया  को कोर्ट में तलब किया। हाईकोर्ट की एलपीठ में जस्टि समीन जैन स्व प्रेरित प्रसज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों को कोर्ट में तलब कर परीक्षा के दिनों में मुख्य सड़क बंद करने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। 

आखिर हाइकोर्ट की नाराजगी के बाद यातायात पुलिस ने जेएलएन मार्ग पर लगाए बेरिकेट्स हटा दिए है। आज दोपहर दो बजे बाद से ही आमलोगों के लिए रास्ता खोल दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों ने आईटी जॉब फेयर के चलते जेएलएन रोड़ बंद की हुई है। इसी वजह से यहां स्टूडेंट्स को आने जाने में काफी परेशनी हो रही है। इस मामले हाईकोर्ट ने लिया स्वः प्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए आज दोपहर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और मे यातायात एसपी प्रहलाद कृष्णिया को बुलाया था।

मंगलवार दोपहर दो बजे दोनों अधिकारी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। हालांकि हाइकोर्ट की एकलपीठ ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन कोर्ट ने मुख्य सड़क को रोके जाने पर नाराजगी जाहिर की है।

इस मामले में कोर्ट ने अधिकारियों से सवाल जवाब करते हुए पूछा है कि बच्चों की परीक्षा के दौरान व्यस्त जेएलएन रोड़ को किस की परमिशन से किया गया बंद?" साथ ही कोर्ट ने उनसे यह भी पूछा है कि इसी मार्ग पर सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान है।



    Previous
    Next

    Related Posts