


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार को प्रातः 8.30 बजे आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 53 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एवं महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने बताया कि दीक्षांत परेड के अवसर पर सीएम गहलोत परेड का निरीक्षण करेंगे उसके बाद परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया जाएगा। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा समेत पुलिस के आला अधिकारी और प्रशिक्षणार्थियों के परिजन भी उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शपथ ग्रहण एवं शस्त्र शपथ ली जाएगी।