Saturday, 29 August 2026

भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक संदीप यादव विधानसभा के बाद बैठे धरने पर, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और गृह राज्य मंत्री यादव ने सीएम से मिलाने का वादा देकर उठाया

भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक संदीप यादव विधानसभा के बाद बैठे धरने पर, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और गृह राज्य मंत्री यादव ने सीएम से मिलाने का वादा देकर उठाया

भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर सोमवार को तिजारा से कांग्रेस विधायक संदीप यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। मांग का पर्चा लेकर बैठे विधायक  संदीप यादव को उद्योग मत्री शकुंलता रावत और उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव ने  सीएम गहलोत से मिलने का आश्वासन देकर धरने से उठवाया।

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विधानसभा के गेट पर  कांग्रेस विधायक संदीप यादव ने मिलने आए। उन्होंने संदीप से उनकी मांग को लेकर बैठकर बातचीत की। समझाइस करने के बाद भी कांग्रेस विधायक संदीप यादवनहीं माने और धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि खाचरियावास को भी मेरी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए बोला है। सरकार जब तक इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं करती, मेरा धरना जारी रहेगा। मेरी मांग पर सकारात्मक निर्णय होने की स्थिति में बुलावा आने पर ही मुलाकात करूंगा।

Previous
Next

Related Posts