


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में सोमवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर कांग्रेस पचपदरा विधायक मदन प्रजापत को जूते पहनाए । साथ ही उन्हें चांदी की जूतियां भेंट की गई। 23 फरवरी 2022 से मदन प्रजापत बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर नंगे पैर थे। उन्होंने विधानसभा के बाहर अपने जूते छोड़ दिए थे।
कांग्रेस विधायक प्रजापत ने शपथ ली थी कि जब तक बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा नहीं होगी वे जूते नहीं पहनेंगे। इसके बाद करीब 1 साल से प्रजापत नंगे पैर ही रहे। 17 मार्च को विधानसभा में सीएम गहलोत द्वारा बालोतरा को नया जिला की घोषणा की।
सोमवार को पचपदरा विधानसभा से कई कार्यकर्ता मदन प्रजापत के साथ सीएम गहलोत को धन्यवाद देने उनके जयपुर स्थित आवास पहुंचे थे। इसी दौरान मदन प्रजापत को सीएम गहलोत ने जूते पहनाकर विधायक का संकल्प पूरा करवाया।