


बनास नदी मंडावर में सोमवार की देर शाम को बजरी रॉयल्टी और ग्रामीणों के बीच अवैध बजरी खनन मामले ने तूल पकड़ लिया। इतना ही नही गुस्साएं ग्रामीणों ने लीज रॉयल्टी कर्मियों को वहां से खदेड़ दिया। मामला इतना बढ़ गया कि इस झगड़े में करीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तीन जनों को सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया है।
वही एक रॉयल्टी कर्मी रघुवीर सिंह को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। बनास नदी में अवैध बजरी खनन मामले की गम्भीरता को भांपते हुए मंडावर इलाके में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टोंक बनास नदी मंडावर क्षेत्र में सोमवार को दिन में अवैध बजरी खनन को लेकर बजरी रॉयल्टी कर्मियों से ग्रामीणों की तनातनी हो गई थी। आखिर देर शाम को मामला अचानक बिगड़ गया और ग्रामीणों ने वहां करीबन दो दर्जन से अधिक रॉयल्टीकर्मियो को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया देखते ही देखते वहां जैसे तैसे रॉयल्टीकर्मी अपनी जान बचा करके भाग छूटे।
राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती रॉयल्टीकर्मी कर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह और गोपाल सिंह ने बताया कि विवाद अवैध बजरी खनन को लेकर हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों पर पथराव किए जाने तथा दौड़ा-दौड़ा करके पीटने का आरोप लगाया है।साथ ही एक केपर थार वाहन के भी आग लगाई बताई। रॉयल्टीकर्मी मानसिंह का कहना है कि इस झगड़े में एक रॉयल्टीकर्मी रघुवीर सिंह को प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे जहां से उसको जयपुर रैफर किया गया है।
बनास नदी में बजरी की लीज होने के साथ ही अवैध बजरी खनन मामले में लीज कर्मियों व ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया था। इतना ही नही ग्रामीणों ने लहन ,अहमदपुर सहित बनास नदी इलाके में लीज धारक कर्मियों द्धारा नियमो के खिलाफ पेयजल स्त्रोतों व बिना लीज वाले इलाकों से अवैध बजरी खनन किये जाने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायतें की गई थी वही जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किए गए थे। इतना ही नही जिला प्रभारी मन्त्री साले मोहम्मद को भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन अवैध बजरी को रोकने की दिशा में कोई कार्यवाई नही होने से अवैध बजरी खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद होते गए।
आखिर सोमवार को बनास नदी मंडावर इलाके में ग्रामीणों एवं रॉयल्टीकर्मियो के बीच विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया।रॉयल्टीकर्मियो को घायलावस्था में बिना नम्बरी गाड़ियों में बजरी धारक कर्मचारी लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां भी हड़कम्प मच गया।