


राजस्थान कैरम एसोसिएशन द्वारा अजमेर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में टोंक के खिलाड़ी शाहरुख खान ने राजस्थान कैरम की चैंपियन का खिताब जीतकर नए चैंपियन बने।
रविवार देर रात तक राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के चले कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में टोंक के खिलाड़ी शाहरुख खान ने पुरुष स्पर्धा के फाइनल मैच में जयपुर के खिलाड़ी शोएब को 24-19, 18-25, 25-16 से हरा दिया।
राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि अजमेर डेयरी के चेयरमैन और राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने विजेताओं को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। बताया कि टीम इवेंट की चैंपियनशिप जयपुर जिले ने टोंंक जिले को 2-1 के स्कोर से हराकर जीत ली।
इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल तथा सेमी फाइनल पुरुष चैंपियनशिप के मैच खेले गए जिसमें जयपुर के शोएब ने जयपुर के फजल अहमद को 25-21, 18-25, 25-17 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में टोंंक के शाहरुख ने टोंक के ही अंसार को 25-14, 25-16 से हराया।
तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए पुरुष स्पर्धा मैच में विगत बार के चैंपियन फजल अहमद ने टोंक के अंसार को 25-21 और 25-18 के स्कोर से हरा दिया।