Saturday, 29 August 2026

तस्कर के घर छापेमारी : 1 किलो 500 ग्राम विनिर्मित अफीम, 510 ग्राम अफीम का दूध, 13 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त और 7 कार्टन अवैध शराब बरामद


तस्कर के घर छापेमारी :  1 किलो 500 ग्राम विनिर्मित अफीम, 510 ग्राम अफीम का दूध, 13 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त और 7 कार्टन अवैध शराब बरामद

बाड़मेर जिले के थाना शिव पुलिस ने हेमानाडा गांव की ढाणी में दबिश देकर तस्कर के घर से नशे की बड़ी खेप  बरामद की है। मौके से तस्कर रमेश कुमार प्रजापत को गिरफ्तार कर 1 किलो 500 ग्राम विनिर्मित अफीम, 510 ग्राम अफीम का दूध, 13 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, 4 कार्टन बीयर ओर 3 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ और मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी नरपत सिंह व सीओ आनंद सिंह के सुपर विजन में अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना पर एसएचओ शिव रामप्रताप सिंह मय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने थाना शिव अंतर्गत हेमा नाडा गांव में तस्कर रमेश कुमार की रहवासी ढाणी में दबिश देकर ढाणी से 1 किलो 500 ग्राम विनिर्मित अफीम, 510 ग्राम अफीम का दूध, 13 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त और 7 कार्टन अवैध शराब बरामद की। एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी तस्कर से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




Previous
Next

Related Posts