Saturday, 29 August 2026

बारिश से फसलें खराब, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिया जायजा


बारिश से फसलें खराब, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिया जायजा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को कोटा में तालेड़ा के अलकोदिया और बरुन्धन गांव में बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लेने पहुंचे । उन्होंने अलकोदिया और बरुन्धन गांव का दौरा किया। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला किसानों के बीच में पहुंचे उनकी फसलों को देखाऔर किसानों की पीड़ा सुनी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा उन्हें दिलवाया जाएगा। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  ने कहा कि जब कोटा बूंदी क्षेत्र में ओलावृष्टि जानकारी मिली तो उसके बाद प्रदेश सरकार से इस संबंध में चर्चा हुई। गिरदावरी को लेकर चर्चा की गई थी। इसी बीच फिर से बारिश और ओलावृष्टि हो गयी।



    Previous
    Next

    Related Posts