Saturday, 29 August 2026

IND vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया


IND vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से भारत को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर

दूसरे वनडे में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से भारत को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 234 गेंद शेष रहते ही हरा दिया। बचे हुए गेंदों के हिसाब से वनडे में भारत को यह सबसे बड़ी हार मिली है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था, जो उसके लिए सही साबित हुआ। मिचेल स्टार्क की खतरनाक बॉलिंग ने टीम इंडिया को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में 5 विकेट लिए।

इसके अलावा सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सके थे। भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके। भारतीय टीम का इस मुकाबले में बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला, टीम के 4 खिलाड़ी अपना खाता तक खोलने में कामयाब नहीं हो सके।

    Previous
    Next

    Related Posts