Saturday, 29 August 2026

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण कर यात्रियों से की बातचीत


रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण कर यात्रियों से की बातचीत

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार सुबह ट्रेन में सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अजमेर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। 


रेल मंत्री वैष्णव द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में  रेल मंत्री  वैष्णव को यात्रियों के साथ बातचीत करते और ट्रेन के शौचालयों और डिब्बों की सफाई के बारे में उनकी प्रतिक्रिया लेते हुए दिखाया गया है। उन्हें चलती ट्रेन में एक अधिकारी के साथ ट्रेन के कामकाज पर चर्चा करते भी देखा गया था।

पत्रकारों से  बातचीत करते हुए  रेल मंत्री वैष्णव  ने कहा कि यात्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें पहले की तुलना में अधिक साफ हैं, वे समय पर हैं, प्लेटफार्म साफ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में दो पहल की जानी हैं। “पहले ट्रैक में कुछ बदलाव करके इस रूट पर स्पीड बढ़ाई जा रही है। दूसरा ट्रायल और टेस्टिंग के बाद जल्द ही पैंटोग्राफ ट्रेन (वंदे भारत) इस ट्रैक पर दिल्ली-जयपुर के बीच दौड़ेगी।”

Previous
Next

Related Posts