Saturday, 29 August 2026

कैरम की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ


कैरम की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

राजस्थान कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को अजमेर में कैरम की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का अजमेर  दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने फीता काटकर शुभारंभ  किया। 

राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 11 टीमों के 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार  फाइनल मैच में जयपुर जिले की टीम ने कप्तान फजल अहमद के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए टोंक जिले की टीम को 2-1 से हराकर टीम चैंपियनशिप जीत ली। 

फजल अहमद ने टोंक के अंसार को 25-9 25-15 से तथा शाहरुख और रेहान ने टोंक के जावेद व फरीद को 20-9 25-9 से हराया। अंतिम मैच में टोंक के शाहरुख में जयपुर के मोहम्मद शाहिद को कड़े संघर्ष में हरा दिया। सेमीफाइनल मैचों में टोंक ने कोटा को 3-0 से तथा जयपुर ने जोधपुर को 2-1 से पराजित किया।

सूरज खत्री के अनुसार पुरुषों की सिंगल प्रतियोगिताएं भी शनिवार रात से  शुरू हो गई है जो  रविवार शाम तक चलेगी। रविवार रात को 7:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि अजमेर डेयरी के चेयरमैन रामचंद्र चौधरी होंगे।

Previous
Next

Related Posts