Saturday, 29 August 2026

पंजाब पुलिस को मिली भगोड़े अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज कार, नकोदर में छोड़कर हुआ फरार


पंजाब पुलिस को मिली भगोड़े अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज कार, नकोदर में छोड़कर हुआ फरार
File Photo

पंजाब पुलिस राज्य के कट्टरपंथी उपदेशक और "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह की लगातार तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत पंजाब के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई है। 

पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 78 करीबियों को गिरफ्तार किया गया है। सात जिलों की पुलिस ने उस स्थान को घेर रखा है, जहां अमृतपाल के छुपे होने की संभावना है। जालंधर के शाहकोट के गांव महेतपुर के पास अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी।

पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की पहले से सूचना थी। इसीलिए पहले से ही मोगा पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सारे रोड बंद करके बड़ा नाका लगा दिया था। पुलिस ने उसके छह साथियों को पहले पकड़ा लिया था। शाम को बाकी लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पंजाब के कई इलाकों में कल रात में 12 बजे से ही इंटरनेट को बंद कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि जी-20 के कारण सरकार ने अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई करने का इंतजार किया।

जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया किअमृतपाल सिंह के सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लेंगे। फ़िलहाल पंजाब पुलिस उसकी तलाश जोर शोर से कर रही है तो दो।

    Previous
    Next

    Related Posts