Saturday, 29 August 2026

मैं एक बात कहना चाहता हूं जो एक पेड़ ने हवा के लिए कही है- वो मेरे पत्ते रोज गिराती है पर उससे मेरा रिश्ता कभी खत्म नहीं होता: विनय कुमार सक्सेना


मैं एक बात कहना चाहता हूं जो एक पेड़ ने हवा के लिए कही है- वो मेरे पत्ते रोज गिराती है पर उससे मेरा रिश्ता कभी खत्म नहीं होता:  विनय कुमार सक्सेना

दिल्ली में उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल  के बीच शुक्रवार को नजारा कुछ बदला-बदला सा  नजर आया।  उप राज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना ने बजट सत्र के दौरान  सीएम केजरीवाल की खूब तारीफ की। वहीं  सीएम केजरीवाल  और उपराज्यपाल सक्सेना दोनों ने पुराने गिले-शिकवों को मामूली बताकर लोकतंत्र के सम्मान की बात कह डाली।

उपराज्यपाल  सक्सेना ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ दिनों में बोलने की कुछ मर्यादाएं टूटी हैं। लेकिन इससे संबंध नहीं टूट सकते। कई बाधाओं के बाद भी केजरीवाल सरकार ने अच्छे काम किए हैं। मैं एक बात कहना चाहता हूं जो एक पेड़ ने हवा के लिए कही है- वो मेरे पत्ते रोज गिराती है पर उससे मेरा रिश्ता कभी खत्म नहीं होता।'

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'मैं यह जानता हूं कि ये बहुत मामूली बातें हैं लेकिन लोकतंत्र का सम्मान होना चाहिए। यदि 2 करोड़ लोगों ने सरकार को चुना है तो उसे काम करने देना चाहिए। यदि आप काम नहीं करने देंगे और काम के बीच बाधा बनेंगे तो यह ठीक नहीं है।
विधानसभा में उप राज्यपाल ने अभिभाषण कहा कि दिल्ली में नए अस्पतालों के निर्माण से मरीजों के लिए 16 हजार से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था होगी। बीते सालों में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार नतीजे आए। सरकार ने दिल्ली बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंड्री एजुकेशन की स्थापना की। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के दूसरे चरण का कार्य पूरा हो गया है। सरकार द्वारा शिक्षा पर ध्यान देने के कारण छात्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
सत्र की शुरुआत में सदन में उपराज्यपाल सक्सेना के अभिभाषण हो रहा था। इस दौरान भाजपा और आप विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी दल भाजपा के विधायक रद्द की जा चुकी शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर  सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मार्शल को तीन विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया। इसके बादउपराज्यपाल का भाषण दोबारा शुरू हुआ।

    Previous
    Next

    Related Posts