


केला देवी के दर्शन करने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलाद गांव आने वाले 17 पद यात्रियों का एक दल जब करौली जिले के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान शनिवार डूब गए। इनमें से 10 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 6 लापता है और दो लोगों के शव मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारमध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलाद गांव निवासी करीब 17 पदयात्रियों का दल कैलामाता के दर्शनों के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह मण्डरायल क्षेत्र के रोंधई गांव के समीप चम्बल नदी के छोई घाट से जब यात्री नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक वे गहरे पानी में चले गए और एक के बाद एक यात्री डूबता चला गया।
करौली के जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नारायण टोकस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को काबू में लिया और 2 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया इसके अलावा 10 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की बात कही जा रही है और अभी भी 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।