


भिवाड़ी को जिला नहीं बनाए जाने से निराश बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए तिजारा विधायक संदीप यादव ने राजस्थान सब रिजनल (एनसीआर) इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट बोर्ड (आरएसआरआईडीबी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा देते हुए कहा कितिजारा भिवाड़ी की जनता ने तिजारा के हितों के लिए मुझे चुनकर भेजा था। तिजारा के विकास के लिए जो भी संभव था मैंने किया।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बजट पारित होते वक्त विधानसभा में सीएम गहलोत की ओर से की गई जिलों की घोषणा से तिजारा भिवाड़ी के लोगों को निराशा हाथ लगी है। जबकि भिवाड़ी प्रदेश का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जो की सरकार को राजस्व देता है। भिवाड़ी में सभी राज्य स्तरीय कार्यालय भी संचालित हो चुके हैं। इसलिए तिजारा क्षेत्र की जनता की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मनोनीत चेयरमैन पद से इस्तीफा देता हूं।