Saturday, 29 August 2026

आईपीएल के 16 वें सीजन: राजस्थान रॉयल्स के 5 मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे


आईपीएल के 16 वें सीजन: राजस्थान रॉयल्स के 5 मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे

आईपीएल के 16 वें सीजन का 31 मार्च से आगाज हो रहा है। 59 दिन चलने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। हर एक टीम 14 मैच खेलेगी। 4 साल बाद फिर से राजस्थान आईपीएल की मेजबानी करेगा। इस बार राजस्थान रॉयल्स के 5 मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि आईपीएल के लिए एसएमएस स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी आसानी से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देख सकेंगे। हालांकि टिकट रेट को लेकर कोई भी फैसला राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन स्तर पर ही लिया जाएगा।

आईपीएल शुरू होने से पहले 21 से 30 मार्च तक दस दिन राजस्थान रॉयल्स की टीम सवाई मान सिंह स्टेडियम ( एसएमएस) में अभ्यास करेगी। इसके लिए स्टेडियम में पिच संख्या 2, 3 और 7 को रिजर्व कर दिया गया है। मैच की प्रैक्टिस के बाद ही आईपीएल की मुख्य पिच को तैयार किया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वालीअभ्यास सुबह और शाम दोनों समय में होगी। वहीं, इसके बाद 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का जयपुर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स टीम: बल्लेबाज - संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जो रूट विकेटकीपर - संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा

ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल बासित। गेंदबाज - ओबेड मैकॉय, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करिअप्पा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन।

आईपीएल शेड्यूल के अनुसार जयपुर में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान जयपुर में लखनऊ सुपर जॉइंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा।

एसएमएस  स्टेडियम होने वाले राजस्थान रॉयल्स के पांच मैचों में 4 मैच शाम 7:30 बजे होंगे, जबकि 1 मैच दोपहर में 3:30 बजे शुरू होगा।लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के 4 मुकाबले होंगे। पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। IPL के 70 लीग स्टेज के मुकाबलों का शेड्यूल ही जारी हुआ है। प्लेऑफ का शेड्यूल जारी नहीं हुआ। लेकिन, 23 मई को क्वालिफायर-1 खेले जाने की उम्मीद है। 24 मई को एलिमिनेटर और 26 मई को क्वालिफायर-2 हो सकता है। 28 मई को फाइनल की तारीख तय हो चुकी है।

Previous
Next

Related Posts