Saturday, 29 August 2026

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार : पिता को यूपी सीएम का ओएसडी बता विधानसभा में आरओ लगाने के नाम पर ठगे थे 13.50 लाख


नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला गिरफ्तार : पिता को यूपी सीएम का ओएसडी बता विधानसभा में आरओ लगाने के नाम पर ठगे थे 13.50 लाख

पिता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ओएसडी होना बताकर यूपी विधानसभा में आरओ के पद पर भर्ती करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 13.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में रावतसर थाना पुलिस द्वारा आरोपी महिला रवीना सहारण (25) निवासी थाना चिनहट जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश हाल न्यू सिविल कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में भैरूसरी निवासी पीड़ित नरेंद्र पाल द्वारा शुक्रवार शाम थाना रावतसर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। आज से करीब एक-डेढ़ महीने पहले उसे कुलदीप व रवीना नाम के व्यक्ति मिले। महिला रवीना ने अपने पिता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ओएसडी और वर्तमान में एसीएम द्वितीय के पद पर गोरखपुर उत्तर प्रदेश में तैनात होना बताया।

विश्वास में लेकर दोनों ने उसके भांजे और भतीजे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में आरओ के पद पर भर्ती करवाने का आश्वासन देकर बदले में 20 लाख रुपए मांगे। विश्वास करके उसने आरोपियों के फोन पे अकाउंट और बैंक खाते में 13.50 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने रुपए देने से इनकार कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ रावतसर पूनम को सौंपी गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित घर से दस्तयाब कर उसके सूचना पर ठगे गए रुपयों से खरीदी गई 2 सोने के गजरे और एक सोने की अंगूठी बरामद की। मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप की तलाश के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



Previous
Next

Related Posts