Saturday, 29 August 2026

5 हजार डेयरी बूथों के लिए 30 मार्च तक आवेदन, लॉटरी से चयन और साक्षात्कार के बाद आवंटन शहरी निकाय के माध्यम से होगा


5 हजार डेयरी बूथों के लिए 30 मार्च तक आवेदन, लॉटरी से चयन और साक्षात्कार के बाद आवंटन शहरी निकाय के माध्यम से होगा

राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 2022- 23 के बजट में जो 5 हजार डेयरी बूथों के आवंटन की घोषणा की थी। उनके लिए अब लोग से 30 मार्च तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की है और आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में जो सफल होगा उसका  साक्षात्कार के बाद हजार डेयरी बूथ का आवंटन किया जाएगा।

स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक ह्रदेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। इसमें डेयरी बूथों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च निर्धारित की है। जबकि इन आवेदनों की लॉटरी 4 अप्रैल को निकाली जाएगी। सफल आवेदकों का 10 से 26 अप्रैल तक इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद 28 अप्रैल से सफल होने वाले आवेदकों को बूथ आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दो दिन पहले विभाग ने इन डेयरी बूथों के आवंटन की जिम्मेदारी जिले के कलेक्टरों को सौंपी थी। तब 7 दिन के अंदर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था। अब विरोध के बाद स्वशासन निदेशालय ने अपने आदेश को बदल दिया है और आवंटन की समस्त प्रक्रिया स्थानीय नगरीय निकाय (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) को सौंप दी है।




Previous
Next

Related Posts