


अजमेर जीसीए कॉलेज के एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष राजेंद्र बढ़ाना जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दोपहर में कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र बढ़ाना के गोली भी लगी है बदमाशों ने फायरिंग कर उनके घर और आसपास कारों पर भी तोड़फोड़ की है।
राजेंद्र बढ़ाना अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर जनरल स्टोर की दुकान पर बैठा था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दो गाड़ियों में करीब 15 लोग आए। वे दूर से ही फायरिंग करते आ रहे थे। शॉप पर आते ही लाठी-डंडों से युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। युवक के दाएं हाथ पर गोली लगी। बदमाशों ने राजेंद्र पर फायरिंग करने के बाद मौके पर गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। बदमाशों ने घर में घुसकर भी तोड़फोड़ की।
सूचना पर उपाधीक्षक सुनील सिहाग जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया गया। पुलिस की ओर से मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। मौके पर पुलिस का जाब्ता तैनात किया । फायरिंग के बाद पीड़ित परिवार के लोग रामगंज थाने पहुंचे । आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई। वहीं माहौल खराब न हो इसे देखते हुए थाने के बाहर भारी संख्या में जाप्ता तैनात किया गया।