


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ढेर हो गई है। टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के 189 रन बनाने होंगे।
भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और सिराज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मार्श ने 81 रन की शानदार पारी खेली।