


प्रदेश कांग्रेस के सचिव और कांग्रेस से सांगानेर विधानसभा से चुनाव लड़े प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने आज वार्ड नंबर 66,67 की दर्जनों कॉलोनियों में आमजन को राहत दिलाते हुए सीसी रोड का उद्घाटन किया।
भारद्वाज ने कनक विहार में सैंकड़ों कॉलोनी वासियों की उपस्थिति में गोकुल वाटिका के पास रोड का शुभारंभ कर जनता को यह सौगात दी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों बीसलपुर पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के कारण यह रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी।इससे कमला नेहरू नगर पुलिया से केसरी चन्द चौधरी ,कनक विहार,चौरडिया सिटी,जैन विहार, उमा कॉलोनी,नेहरू नगर,नेहरू नगर विस्तार,पार्क विले कलजुग की ढाणी,के वाशिंदों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सांगानेर के जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज के प्रयासों से आज इस रोड का जेडीए अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
इस दौरान,ब्लॉक कांग्रेस मानसरोवर के अध्यक्ष, रतन लाल जी सैनी,भांकरोटा मंडल अध्यक्ष रणजीत जी सुला,वार्ड नंबर 67 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णावतार जी शर्मा,वार्ड नंबर 66 के अध्यक्ष राहुल जी जाजोरिया, केसरी चन्द चौधरी नगर विकास समिति अध्यक्ष के एम मुदगल, सुबोध मित्तल, अजय त्यागी, महेन्द्र सिंह, मनोज कुमार,डॉक्टर राकेश,प्यारे लाल,गुलाब,सुशील चौमल, ओपी वर्मा,लोकेश कुमार,रोशन जाजोरिया, नरेंद्र, अभिषेक शर्मा,बाबू लाल शर्मा,शिव शंकर पारिख,राजेंद्र जाजोरिया नरेंद्र चौधरी,माधव सैनी, नैन चन्द शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपाथित थे।