Saturday, 29 August 2026

डीएसओ सहित जांच टीम पर जानलेवा हमला, डीएसओ हुए घायल, जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर में कराया भर्ती


डीएसओ सहित जांच टीम पर जानलेवा हमला, डीएसओ हुए घायल, जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर में कराया भर्ती

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के केसरपुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह 6 बजे जयपुर गोल्डन होटल पर अवैध बायोगैस टैंकर कार्रवाई के लिए गई रसद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में जिला रसद अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में कुछ लोगों ने डीएसओ की पिटाई कर डाली। हमले में घायल हुए डीएसओ को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

टीम को हाईवे पर बने जयपुर गोल्डन होटल पर अवैध बायोगैस टैंकर की सूचना मिली थी। टीम जब वहां पहुंची तो होटल पर मौजूद ट्रक के पास खड़े लोगों से पूछताछ की। इस दौरान वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने अजमेर रसद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा की पिटाई कर दी और वे गंभीर घायल हो गए। मौका देख आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली गई।

फ़ूड डिपार्टमेंट के अधिकारी योगेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अवैध बायो गैस के सप्लाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से बायो गैस से भरा टैंकर खड़ा था। टैंकर के पीछे एक पिकअप खड़ी थी, जिसमें टंकी रखी थी। जांच में पता चला कि यहां बायो गैस का अवैध कारोबार हो रहा है। इसी दौरान अचानक वहां मौजूद लोगों ने पत्थरों, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में उन्होंने डीएसओ को टारगेट किया और उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान बदमाश मोबाइल भी छिन कर फरार हो गए।

मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील टाड़ा ने बताया कि योगेश मिश्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट, लूट और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है। इस पिटाई में डीएसओ के हाथ और पैर में चोट लगी है। घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीम बना दी गई है और दबिश दी जा रही है। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपियोंं की गिरफ्तारी की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts