Saturday, 29 August 2026

5 वी बटालियन आरएसी में आयोजित समारोह में डीजीपी मिश्रा ने 81 आरएसी जवानों को डीजीपी डिस्क,5 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 16 को उत्कृष्ट सेवा पदक किए प्रदान

5 वी बटालियन आरएसी में आयोजित समारोह में  डीजीपी मिश्रा ने 81 आरएसी जवानों को डीजीपी डिस्क,5 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 16 को उत्कृष्ट सेवा पदक किए प्रदान

पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर में गुरुवार को डीजीपी डिस्क, उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक वितरण समारोह में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने 81 आरएसी पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क, 5 आरएसी पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 16 आरएसी पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया । 

डीजीपी मिश्रा ने राजस्थान पुलिस की खेल उपलब्धियों की विशेष रूप से सराहना की। साथ ही पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने एवं अपने कौशल को निखारने का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस मैस में मिलेट्स को भी शामिल करने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर एडीजी आरएसी विशाल बंसल, आईजी श्रीमती लता मनोज कुमार सहित आरएसी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts