


महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने आरपीएससी द्वारा आयोजित सैकण्ड ग्रेड के सामान्य ज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र को परीक्षा से पूर्व लीक करने वालो के खिलाफ दर्ज प्रकरण में अभियुक्त अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीणा पिता गोपाल मीणा की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।
अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीणा निवासी दोला का बास चोमू, जयपुर ग्रामीण हाल भावरी स्वरूपगंज आबूरोड में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और अभी तक प्रकरण में फरार चल रहा है।