Saturday, 29 August 2026

बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान की अनुशासन समिति की बैठक 18 मार्च शनिवार को जोधपुर में डॉ.मनोज कुमार आहूजा होंगे शामिल


बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान की अनुशासन समिति की बैठक 18 मार्च शनिवार को जोधपुर में डॉ.मनोज कुमार आहूजा होंगे शामिल

बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान जोधपुर की अनुशासन कमेटी नंबर 9 की मीटिंग शनिवार को प्रातः 11.30 बजे पूर्व चेयरमेन सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के कार्यालय जोधपुर में आयोजित की जाएगी। 

बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के सचिव आरपी मलिक ने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाली मीटिंग में बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान के सदस्य सुशील शर्मा चेयरमेन होंगे तथा सदस्य के रूप में को चेयरमेन भुवनेश शर्मा और मनोनीत सदस्य डॉ.मनोज कुमार आहूजा शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा दो मामलों में सुनवाई की जाएगी।सचिव आर पी मलिक ने बताया कि बार कौन्सिल ऑफ़ राजस्थान की अनुशासन समिति वकीलों के खिलाफ होने वाली व्यवसायिक दुराचारणों से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई कर उस पर अपनी रिपोर्ट चेयरमेन को भेजती है जो कमेटी की अनुशंसा के आधार पर निर्णय पारित करते हैं।


Previous
Next

Related Posts