Saturday, 29 August 2026

बांद्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस का एक जनरल कोच के कुछ पहिए खरवा-मांगलियावास स्टेशनों के बीच पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं


बांद्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस का एक जनरल कोच के कुछ पहिए खरवा-मांगलियावास स्टेशनों के बीच पटरी से उतरे, कोई  जनहानि नहीं

अजमेर में गुरुवार को गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस का एक जनरल कोच के कुछ पहिए खरवा-मांगलियावास स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। इस घटना से यात्री घबरा गए लेकिन रेलवे ने दावा किया कि कोई  जनहानि नहीं हुई है।

अजमेर रेलवे जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही डीआरएम राजीव धनखड़ सहित रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ प्रभारी लक्ष्मण गौड़ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दुर्घटना राहत ट्रेन पहुंच गई और पटरी से उतरे डिब्बे के पहियों को चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। रेलवे राहत कर्मियों ने करीब सवा घंटे के प्रयास के बाद पहिए वापस पटरी पर चढ़ा दिए गए। प्रॉपर चेकिंग के बाद ही ट्रेन को वापस रवाना किया  गया। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मवेशी के चपेट में आने के कारण हादसा हुआ है। हालांकि हादसे को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने में करीब सवा घंटे का समय लगा।




    Previous
    Next

    Related Posts