Saturday, 29 August 2026

राहुल ने जताई आशंका, मुझे नहीं लगता है कि, लोकसभा में शुक्रवार को मुझे बोलने देंगे


राहुल ने जताई आशंका, मुझे नहीं लगता है कि, लोकसभा में शुक्रवार को मुझे बोलने देंगे

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के चार मंत्रियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। इसलिए मैं हाउस में अपना जवाब देना चाहता हूं। आज मैंने लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला से मुलाकात की और समय मांगा, शायद  शुक्रवार बोलने दिया जाए। मुझे लगता है कि वो मुझे सदन में नहीं बोलने देंगे। यह लोकतंत्र की परीक्षा है। मुझे बोलने देंगे या नहीं।

राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि,मेरे संसद में आज पहुंचते ही सदन स्थगित कर दिया गया। मैंने  लोकसभा अध्यक्ष से शुक्रवार को बात करने के लिए समय मांगा है, लेकिन उम्मीद नहीं है कि ये लोग मुझे बोलने का मौका देंगे। राहुल गांधी ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को अदाणी विवाद से जोड़ा।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जो पिछली बार सदन में अपनी बात रखी। उसे सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी पर अदाणी को लेकर सवाल उठाए थे। गौतम अदाणी पर दिया गया मेरा भाषण उन चीजों से ही तैयार था, जो पब्लिक में हैं। फिर मेरे भाषण के बड़े हिस्से को संसद के रिकॉर्ड से ही हटा दिया गया। इसलिए अब सदन में सत्तापक्ष मेरे विरोध करके ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा है।




    Previous
    Next

    Related Posts